चित्तौड़गढ़। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बिना लाइसेंस अत्यधिक ब्याज पर उधार देने, धमकाकर या मानसिक प्रताड़ना देकर वसूली करने वाले ब्याज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई होगी। पीड़ित या परिजन संबंधित थाना, कंट्रोल रूम पर सूचना दे सकते है ।