देवबंद: नागल में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षो में मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,जांच में जुटी पुलिस
नागल थाना क्षेत्र के सिडकी चौकी अंतर्गत पड़ने वाले गांव डघेड़ा में किसी बात को लेकर दो पक्षों में हाथापाई हो गई। बात इतनी बढ़ी कि हाथों में ईट, लोहे का फावड़ा लेकर एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गए। वही भीड़ से किसी व्यक्ति ने पूरी घटना अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।