देवबंद: अज्ञात वाहन से कुचलकर मंदबुद्धि युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा, तल्हेड़ी बुजुर्ग हाइवे की घटना
थाना नागल क्षेत्र में एक मंदबुद्धि युवक के सर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। डायल 112 को गश्त के दौरान हाइवे पर युवक का शव पड़ा मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना नागल क्षेत्र के गांव ताल्हेड़ी बुजुर्ग के हाईवे पर डिवाइडर का कट पार करते समय एक मंदबुद्धि युवक को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।