देवबंद: राशन डीलरों की शिकायत लेकर एसडीएम देवबन्द के दरबार मे पहुंचे सभासद, राशन डीलरों पर मनमानी करने का लगाया आरोप
देवबंद में राशन डीलरों द्वारा मनमानी किए जाने के खिलाफ कुछ सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को सभासद वाजिद मलिक के नेतृत्व में कुछ लोग एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे और एसडीएम अंकुर वर्मा को एक शिकायती पत्र सौंप कर राशन डीलरों पर मनमानी करने व उपभोक्ताओं का शोषण करने का आरोप लगाया है।