पूरनपुर: हाथियों का कहर जारी, दूसरे दिन फिर रौंदी गन्ने की फसल, किसानों ने मांगा मुआवजा
पूरनपुर। जंगल से निकलकर आबादी के आसपास पहुंच रहे जंगली हाथियों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार के बाद मंगलवार रात भी हाथियों का झुंड खेतों में पहुंच गया। पिपरा मुजपत्ता गांव के पास हाथियों ने कई किसानों की गन्ने की फसल को रौंद दिया। खेत में बनी रखवाली की झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों का झुंड काफी देर तक खेतों में घूमता रह