यूरोकिड्स प्ले स्कूल (कोटलानाला) में हुआ वार्षिक समारोह का आयोजन
यूरोकिड्स प्ले स्कूल (कोटलानाला) में वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ।
डॉ. कर्नल प्रोफेसर संजय शैंडिल जी, जो कि Vice चेयरमैन, पूर्व सैनिक विभाग, हिमाचल प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के पद पर कार्यरत हैं, ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की।
सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उसके बाद मुख्यातिथि को स्कूल की प्रिंसिपल मिसेज सीमा बहल ने ट्रॉफी देकर व डायरेक्टर मि. शोभित बहल ने शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। साथ आये हुए गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
स्कूल के हर क्लास के बच्चों ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। रंगारंग कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को मुख्यातिथि जी के हाथ से अवार्ड व मेडल्स पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि जी ने अपने शब्दों में स्कूल व कार्यक्रम की खूब सराहना की व यूरोकिड्स को इन प्रयासों के लिए बधाई दी। एक स्पेशल अवार्ड – “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” यानि बैस्ट स्टूडेंट ऑफ स्कूल का अवार्ड, यूरो-जूनियर की “मिताक्षी जयसवाल” को दिया गया।
अंत में प्रिंसिपल मिसेज सीमा बहल ने स्कूल गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की व आये हुए मेहमानों का व पेरेंट्स का धन्यवाद किया। सारा कार्यक्रम स्कूल के डायरेक्टर मि. शोभित बहल की देखरेख व अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
Solan, Solan | Nov 28, 2026