धार जिले के धरमपुरी-खलघाट के बीच पीपलदागढ़ी के समीप मंगलवार को मनावर से धामनोद जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में करीब 15 से 20 यात्रियों को चोटें आई हैं, जबकि 6 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।