लालगंज: हलिया बाजार में जाम के झाम में फंसे राहगीर, शादी-विवाह के चलते समस्या हुई विकराल
शादी विवाह और मांगलिक कार्यक्रम के चलते इन दिनों बाजारों में जाम की समस्या बिकराल रूप लेती जा रही है। शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे हलिया के हथेड़ा मार्ग पर भीषण जाम लग गया। जिससे राहगीर घंटों फंसे रहे। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे लोगों का हाल बेहाल हो गया। जाम की स्थिति ऐसी रही कि छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग जाने से आवागमन बाधित हो गया।