पालीगंज: चंढोस गांव: बच्चों के झगड़े में दो पक्षों में मारपीट, एक किशोर घायल
पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंढोस गांव में बच्चों के झगड़ा को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान एक किशोर घायल हो गया। घायल किशोर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल किशोर की पहचान अमन कुमार के रूप में की जा रही है।