रक्षाबंधन के पावन पर्व पर चंपावत स्थित माँ वाराही धाम, देवीधुरा में आस्था, परंपरा और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला। ऐतिहासिक बग्वाल मेले में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ वाराही की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार 'विकास भी और विरासत भी' के संकल्प के साथ देवभूमि की सनातन संस्कृति, लोक मेलों और पौराणिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के माध्यम से प्राचीन तीर्थों का कायाकल्प कर धार्मिक पर्यटन को सशक्त बनाया जा रहा है, जिससे स्थानीय आर्थिकी को भी मजबूती मिल रही है।
#MaaVarahiDham #BagwalMela #PushkarSinghDhami #rakshabandhan #UttarakhandNews