बिजावर: ‘चिता आंदोलन’ में सामूहिक भूख हड़ताल, केन-बेतवा परियोजना को लेकर टकराव बढ़ा
छतरपुर के केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में चल रहे ‘चिता आंदोलन’ के आठवें दिन रविवार को दोपहर करीब 12 बजे हजारों आदिवासियों ने सामूहिक भूख हड़ताल की। प्रभावित गांवों में लोगों ने चूल्हा नहीं जलाया और नदी में चिताओं पर लेटकर विरोध तेज किया। आंदोलनकारियों ने मुआवजा व अधिकारों की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही।