थरथरी: भतहर गांव में मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक व्यक्ति हुआ जख्मी
थाना क्षेत्र के भतहर गांव में मामूली विवाद में हुई मारपीट में राजीव कुमार जख्मी हो गया। जख्मी राजीव कुमार ने बताया कि भतहर गांव के खलसा खंधा में खेत देखने जा रहा था। रास्ते में अमीरक पासवान मिलते ही गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज देने का विरोध किया तो उग्र होकर नाक पर मार दिया जिससे बेहोश होकर गिर पड़ा। अचेता अवस्था में लोगों ने पीएचसी थरथरी में भर्ती कराया।