थरथरी: मलबिगहा गांव में स्थित श्री श्री 108 श्री सुरभि यज्ञ के समापन पर हवन यज्ञ एवं भंडारे का किया गया आयोजन
मलबिगहा गांव में स्थित श्री श्री 108 श्री सुरभि यज्ञ के समापन पर हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कथा व्यास पंडित विशुनदेव पांडे ने कहा कि हवन यज्ञ से वातावरण एवं वायु मंडल शुद्ध होने के साथ साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। आचार्य विशुनदेव पांडे, अर्जुन दास द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन का कार्य सम्पन्न किया गया।