थरथरी: थरथरी पीएचसी में डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
थरथरी पीएचसी में डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया है। चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. रिंकू कुमारी ने बताया कि बरसात शुरू होते ही मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू एवं चिकनगुनिया का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इन रोगों से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां की है। डेंगू एवं चिकनगुनिया की बीमारी संक्रमित एडीस मच्छर काटने से होता है।