थरथरी: पुरानी अस्पताल थरथरी में बीडीओ की अध्यक्षता में होम वोटिंग कराने हेतु प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
प्रखंड के पुरानी अस्पताल में बीडीओ गुरी कुमारी की अध्यक्षता में होम वोटिंग करने हेतु बीएलओ, सेक्टर ऑफिसर व पुलिस पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी गौरी कुमारी ने प्रश्नोत्तर के माध्यम से मतदानकर्मियों की जानकारी का टेस्ट लिया। होम वोटिंग कराने की प्रक्रिया एवं विविध प्रपत्रों के संधारण करने एवं पैकेटिंग सबंधित जानकारी दी।