अमदाबाद: एसपी वैभव शर्मा ने अमदाबाद थाने का किया निरीक्षण, विभिन्न मामलों की जांच के दिए निर्देश
एसपी वैभव शर्मा ने अमदाबाद थाना पहुंचकर गुरुवार को करीब 6:00 बजे शाम में अमदाबाद थाना के विभिन्न कांडों का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामले का निष्पादन एवं फरारी आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने सहित कई दिशा निर्देश दिए हैं। एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि अमदाबाद थाना में सीडी पार्ट 1 सीडी पार्ट 2 फरारी पंजी, गिरफ्तारी पंजी आदि संचिकाओं का निरीक्षण किया।