औरैया: ब्राह्मण महासभा और राजनैतिक लोगों ने ककोर मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक से की वार्ता, प्रधान के साथ हुई मारपीट को लेकर
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र गौेहानी कला गांव में हुई प्रधान के साथ घर में घुसकर मारपीट की घटना में कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज हो गया है। प्रधान के परिवार का आरोप है कि शनिवार की रात्रि 10 बजे पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य ऋचा राजपूत ने अपने साथियों के साथ प्रधान के बाबरपुर स्थिति घर पहुंच गई तब घर की महिलाओं ने भारी भीड़ देखकर पुलिस को सूचना दी।