नौतन: जगदीशपुर में एसडीपीओ और सीओ ने छठ घाट का निरीक्षण किया
आज 6 नवंबर शाम करीब 4 बजे जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरनाडीह, बरदाहा व झखरा आदि छठ घाट का निरीक्षण एसडीपीओ दो रजनीश कांत प्रियदर्शी और नौतन सीओ अजीत कुमार झा ने किया, अधिकारियों ने कहा कि छठ पर्व आस्था का पर्व है, इसमें किसी तरह के विवाद करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा, इस दौरान अधिकारियों ने छठ घाट पूजा समिति को साफ सफाई को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए।