नौतन: सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम किया
घटना 4 नवम्बर, करीब 11 बजे की बताई जा रही है। बता दे कि इस मौत की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बेतिया अरेराज मुख्य मार्ग को जाम कर घंटों बवाल काटा है। पूरा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मठ बेतिया अरेराज मुख्य मार्ग की है। जहां तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने एक बाइक को जोरदार ठोकर मार दी है जिसमें बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है।