नौतन: सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक उमाशंकर यादव के परिजनों का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने जिस कार से दुर्घटना हुई है, उसके चालक से पैसे लेकर उसे छोड़ दिया गया है, इसके बाद आसपास के स्थानीय लोगों में भी आक्रोश उत्पन्न हो गया और बेतिया अरेराज मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर प्रदर्शन किया गया, इसके बाद मौके पर पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझा बूझाकर शांत कराया।