नौतन: नौतन पुलिस ने उत्पाद विभाग के नकली अधिकारी को गिरफ्तार किया, बेलोरो जब्त, कार्रवाई जारी
नौतन पुलिस ने दक्षिण तेल्हुआ गांव से उत्पाद विभाग के नकली अधिकारी को बेलोरो गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। शनिवार के दोपहर 3:00 बजे पुलिस कार्यवाई करते हुए बताया की पकड़ा गया आरोपी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छौराहां गांव निवासी सुनील कुमार बताया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बेलोरो गाड़ी संख्या BR22BC5126 से आधा दर्जन युवक भाग गए।