भिवानी: लोहारू में दुकानदारों व रेहड़ी चालकों द्वारा सड़क मार्ग के बीचोबीच जलाया जा रहा है कूड़ा करकट
स्थानीय बस स्टैंड क्षेत्र में सडक़ किनारे लगी रेहडी चालको व फल सब्जियों के विक्रेताओं की दुकानों के संचालकों द्वारा कूड़ा करकट खुले में सडक़ मार्ग के बीचो-बीच जलाकर नियमों की धज्ज्यिां उड़ा ई जा रही हैं। इसके कारण न केवल शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि प्रदूषण भी बढ़ रहा है।