भिवानी: कोंग्रेस नेता अनिरुद्ध चौधरी के नेतृत्व में तोशाम में खोला गया कांग्रेस चुनाव कार्यालय
आज रविवार को कांग्रेस नेता अनिरुद्ध चौधरी के नेतृत्व में तोशाम में सिवानी मार्ग पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने चुनाव कार्यालय का रिबन काटकर तथा हवन-यज्ञ के साथ शुभारंभ किया। कांग्रेस नेता अनिरुद्ध चौधरी रविवार को अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ तोशाम में राव दान सिंह के समर्थन में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने पहुंचे।