भिवानी: भिवानी में नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था रजि.ने चलाया मतदान जागरुकता अभियान
लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था रजि.के तत्वावधान में दादरी गेट, हनुमान गेट , वार्ड 25 में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी, रक्तदाता जेई बिजेश जावला व वार्ड 25 के पार्षद विनोद प्रजापति एवं नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी ने लोगों को 100% मतदान के लिए शपथ भी दिलाई।