झांसी: झांसी में एंबुलेंस चालक का आतंक, बीच सड़क खड़ी गाड़ी में बार-बार मारी टक्कर, लगा जाम; वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Oct 29, 2026 झांसी के मेडिकल कॉलेज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक एंबुलेंस चालक ने बीच सड़क खड़ी गाड़ी में बार-बार टक्कर मार दी। चालक की इस हरकत से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर जाम लग गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एंबुलेंस चालक की इस हरकत पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर एंबुलेंस चालक ने ऐसा क्यों किया?