जबलपुर: प्लेटफॉर्म नंबर 1 से चलती ट्रेन से गिरा युवक, जीआरपी जवान ने बचाई युवक की जान
प्लेटफार्म नं 1 में चलती ट्रेन से एक युवक अचानक नीचे गिरकर ट्रेन के नीचे आ गया। वही मौके पर तैनात जीआरपी जवान ने युवक को समय रहते ट्रेन के नीचे से खींच कर उसकी जान बचाई।हालांकि युवक का पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।वही जीआरपी जवान ने तत्काल युवक को मेडिकल अस्प्ताल में भर्ती करवाया।जवान राज बब्बर ने बताया घायल युवक गौतम निवासी मैहर का रहने वाला है।