जबलपुर: गोल बाजार में 23 वर्ष के युवक की अज्ञात जहर का सेवन करने से मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत
थाना लार्डगंज में मेडिकल काॅलेज से सूचना मिली कि शुभम राय उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बिलेहरा का गोलबजार में अज्ञात जहर का सेवन करने के उपरांत मेडिकल काॅलेज में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान शुभम राय की मृत्यु हो गई है। सूचना पर पंचनामा कारवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।