जबलपुर: तमराई स्तिथ शासकीय माध्यमिक शाला गोविंदगंज में स्कूल का भरभराकर गिरा छज्जा, मचा हड़कंप, कोई हताहत नही
तमराई स्तिथ शासकीय माध्यमिक शाला गोविंदगंज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्कूल का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया।गनीमत यह रही की उस दौरान वहां पर कोई भी छात्र मौजूद नही थे।ऐसे में बड़ा हादसा हो जाता है।जहा बताया जा रहा है की स्कूल में 5 सौ बच्चे पढ़ते है।वही स्कूल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।स्कूल प्रशासन ने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।