जबलपुर: एल्गिन अस्पताल के गेट पर महिला की हुई डिलेवरी, परिजनों का आरोप, इलाज के लिए नहीं थे डॉक्टर
लेडी एल्गिन अस्पताल में एक महिला ने गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने तुरंत ही नर्स को सूचना दी, जिसके बाद स्टाफ महिला को डिलेवरी कक्ष में ले गए। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। मौके पर मौजूद महिलाओं का कहना है कि अस्पताल के गेट पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया है।