जमुई: तिलकपुर में करंट की चपेट में आने से बीए के छात्र के झुलसने के बाद अस्पताल लाने के दौरान हुई मौत
Jamui, Jamui | Dec 8, 2024 तिलकपुर में रविवार की सुबह 8 बजे करंट की चपेट में आने से बीए का छात्र झुलसा गया। जिसे परिजनों द्वारा अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान तिलकपुर निवासी अनिल यादव का 18 वर्षीय पुत्र प्रेम शंकर के रूप में की गई है। मृतक छात्र के परिजनों ने बताया कि प्रेम शंकर नालंदा जिले के बिहार बिहार शरीफ में रहकर कंपटीशन की तैयारी कर रहा था।