मनोहरथाना: मनोहरथाना नगरपालिका की अतिक्रमण हटाने गई टीम के सदस्य के साथ हुई मारपीट
मनोहर थाना गणेश कॉलोनी के सामने नगर पालिका के भूखंड पर मिट्टी डालकर अतिक्रमण किया जा रहा था। इस पर 14 जुलाई को नोटिस भी जारी किया गया था । फिर भी नहीं मानने पर नगर पालिका की टीम बोर्ड लगाने के लिए वहां पहुंची थी । वहां मौजूद 6से7 व्यक्तियों द्वारा नगर पालिका की अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला कर दिया । जिससे एक कर्मचारी के चोटे लगी ।