लुण्ड्रा: कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में लार्ज लैब के पंजीयन की गतिविधियों की जांच की गई
आज दिनांक 3 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को शाम 5:00 बजे मिली जानकारी अनुसार कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा जांच की गई।