कर्वी: मानिकपुर में महिला के आत्महत्या मामले पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ने दी प्रतिक्रिया
मानिकपुर में महिला के आत्महत्या करने के मामले में सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने आज गुरुवार की दुपहर 12:30 बजे मीडिया के सामने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।और कहा कि यह घटना घोर निंदनीय है,दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। बेटी से छेड़छाड़ के बाद आरोपियों की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया था।