कर्वी: चित्रकूट जनपद में खाद की किल्लत और अन्ना पशुओं की समस्या को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट जनपद में खाद्य के किल्लत और अन्ना पशुओं की समस्या को लेकर आज गुरुवार की सुबह 11:30 बजे सपा कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। सपा जिला अध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव ने सरकार से किसानों के नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनपद में खाद और अन्ना पशुओं की समस्या से किसान परेशान है।