कर्वी: चित्रकूट में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए सपा महिला कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मामले मे कार्रवाई की मांग कर आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे सपा की महिला सभा जिला अध्यक्ष रमा यादव के नेतृत्व मे महिला कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। महिला जिला अध्यक्ष रमा यादव ने बताया कि मतदाता सूची से बड़ी संख्या मे यादव मुस्लिम,मौर्या,प्रजापति,बघेल आदि के नाम काटे गए है।