कर्वी: मानिकपुर में महिला आत्महत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, PM हाउस में भारी पुलिस बल मौजूद
मानिकपुर में बीते बुधवार की शाम लगभग 4:30 बजे महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के परिजनों ने पीएम हाउस में आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे घटना की जानकारी दी है,और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का कहना है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित तीन लोगों द्वारा महिला को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया था।