बड़वाह: संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने बड़वाह विधानसभा क्षेत्र 182 में SIR अभियान के तहत औचक निरीक्षण किया, आवश्यक निर्देश दिए
मध्यप्रदेश के बड़वाह विधानसभा क्षेत्र 182 में बुधवार को इंदौर संभागायुक्त डॉ.सुदाम खाड़े ने SIR अभियान के तहत औचक निरीक्षण किया है।श्री खाड़े ने SDM कार्यालय में दोपहर एक बजे क्षेत्र के BLO सुपरवाइजर, सेक्टर,जिला एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर के साथ चर्चा की और कार्य की प्रगति जानी। एवं संबंधित अधिकारियों व बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।