हिलसा: हिलसा के रामबाबू +2 विद्यालय के गेट पर दो सरकारी शिक्षक आपस में भिड़े, वीडियो हुआ वायरल
Hilsa, Nalanda | Oct 22, 2024 मंगलवार की सुबह 8:30 बजे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ हिलसा शहर में वायरल हो रहा। जिसमें बताया जा रहा है कि रामबाबू +2 विद्यालय मे पदस्थापित सरकारी शिक्षक रवींद्र कुमार एवं अवधेश प्रसाद है। दोनों विद्यालय ड्यूटी करने के लिए मंगलवार की सुबह 8:30 बजे पहुंचे। जहां दरवाजा बंद था और दोनों बहसबाजी करते हुए मारपीट करना शुरूकर दिए।