खूंटपानी प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि सकारी दोगों के पैतृक गांव कुदाबेड़ा में मागे पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कुचाई प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा, खूंटपानी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडारी, प्रखंड महासचिव गोपी बोदरा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगबंधु महतो, रसिक लाल सोय शामिल हुए।