जींद: गोहाना रोड पर युवक को चाकू मारकर घायल करने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ किया मामला दर्ज
Jind, Jind | Feb 19, 2024 भटनागर कालोनी निवासी अंकित ने बताया कि वह अपने दोस्त सौरभ के साथ 17 फरवरी को बाइक पर सवार होकर अपने जानकार जतिन से मिलने सरकारी अस्पताल जा रहे थे।इस दौरान अहिरका निवासी हर्ष, गुगन निवासी लुदाना व खटकड़ निवासी संदीप ने उस पर चाकूओं से हमला कर दिया। इसके बाद वहां पर भीड़ को देखकर वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए