आनंदपुरी: छाजा के राशन डीलर पर 15.22 लाख रुपए के 565 क्विंटल गेहूं के गबन का आरोप, केस दर्ज
आनंदपुरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत छाजा भाग-प्रथम की उचित मूल्य दुकान में सरकारी राशन के बड़े गबन का मामला सामने आया है। रसद विभाग की जांच में ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज 564.78 क्विंटल गेहूं गायब मिला। निलंबन के बाद भी राशन डीलर स्टॉक का हिसाब नहीं दे सका। गबन किए गए गेहूं की कीमत करीब 15.22 लाख रुपए है।