पटना ग्रामीण: पटना में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- नकली दवा सप्लाई मामले में जीबेश दोषी पाए गए
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शनिवार की सुबह 11:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि पहले के जमाने में जब किसी मंत्री पर आरोप लगता था तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देते थे, लेकिन बिहार सरकार के मंत्री जीबेश मिश्रा नकली दवा सप्लाई करने के मामले में दोषी पाए गए हैं, बावजूद वह मंत्री पद पर बने हुए हैं।