पटना ग्रामीण: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की बैठक, सीट शेयरिंग पर हो सकता है फैसला
पटना स्थित नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की बैठक चल रही है। शनिवार सुबह 11:00 बजे शुरू हुई इस बैठक में महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के नेता मौजूद हैं। इस बैठक में सीट शेयरिंग पर फैसला हो सकता ह इतना ही नहीं साझा घोषणा पत्र को भी अंतिम रूप देने पर विचार विमर्श इस बैठक में किया जाएगा।