बालाघाट: वैनगंगा नदी चिचगांव में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त
बालाघाट जिले के ग्राम चिचगांव में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन, नवेगांव पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान वैनगंगा नदी में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अवैध रूप से रेत भरते हुए सोमवार लगभग दोपहर 1 36 बजे पाई गईं। टीम को मौके पर देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। जांच में रेत के खनन एवं परिवहन संबंधी कोई वैध अनुमति नहीं मिल