बहादुरपुर: बहादुरपुर क्षेत्र के दस गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, दो दिन बारिश का अलर्ट
बहादुरपुर क्षेत्र में शनिवार रात लगभग 9 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और करीब 10 मिनट तक बेर के आकार के ओले गिरे। मोलाडेम, टीटोर, बांसखेड़ी सहित 10 से ज्यादा गांव इसकी चपेट में आए। ओलावृष्टि और बारिश से खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलें जमीन पर बिछ गईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में गिरे ओले आधे घंटे तक जमे रहे।