पीएम मोदी का वाराणसी दौरा: भारतीय वायु सेवा के विमान ने बरेका ग्राउंड में टच एंड गो का किया रिहर्सल
वाराणसी। काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा सुनिश्चित हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी बिहार में चुनाव प्रचार के बाद सीधे वाराणसी पहुंचेंगे, जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके आगमन को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं।