मंझनपुर: डर नहीं, जागरूकता जरूरी, कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में HIV/AIDS पर प्रभावी संगोष्ठी, युवाओं को दिया गया वैज्ञानिक संदेश
कौशाम्बी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एचआईवी/एड्स विषय पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी और कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की संयुक्त भागीदारी रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर युवाओं और आमजन को संक्रमण, बचाव और उपचार से जुड़ी सटीक जानकारी देना रहा।