सिरसागंज: नसीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नसीरपुर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।