औरैया: ग्राम क्योटरा में छत पर कपड़े सुखाने गई संगीता करंट की चपेट में आकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
ग्राम क्योटरा में रविवार को दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घर में कपड़े धोने के बाद उन्हें सुखाने के लिए छत पर गई महिला अचानक करंट के संपर्क में आ गई। करंट की चपेट में आने से वह अचेत होकर छत पर गिर पड़ी। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया