मोहम्मदगंज: भीमबराज में जल विहार सेवा शुरू नहीं, छठ पर मुख्य नहर में पानी मिलने को लेकर भी संशय
भीमबराज में पर्याप्त जलभंडारण नहीं होने के कारण इस बार अब तक मोटर बोट से जल विहार की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। इसके लिए 28 अक्टूबर को मलय डैम से मोटर बोट लाई गई थी। घाट की साफ-सफाई सहित अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं, लेकिन जलस्तर कम रहने से पर्यटकों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।